फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बच्चों को गाड़ी में बिठाकर ले गए तीन लोग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-
विज्ञापन


इनोवा सवार युवक युवती ले गए आठ बच्चे, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनोवा सवार युवक-युवती सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर के पास से शनिवार शाम गाड़ी में आठ बच्चे लेकर फरार हो गए। बच्चों के गायब मिलने पर हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि, थोड़ी देर बाद गाड़ी बच्चों को वापस छोड़ गई।
विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। एक बच्चे के पिता राकेश ने बताया कि शाम करीब 5.15 बजे वह मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। वहां पर कई बच्चे आपस में खेल रहे थे। इस वजह से वहीं पर बेटे को उन बच्चों के साथ खेलने के लिए छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो बेटा वहां पर नहीं था। काफी तलाश के बाद पता चला कि वहां पर खेल रहे आठ बच्चों को इनोवा पर सवार दो युवक और एक युवती लेकर चले गए हैं। इसके बाद मामले की सूचना फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जेडपी खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि, थोड़ी देर बाद इनोवा वहां पर वापस आ गई और उसमें सवार सभी बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूछताछ में इनोवा सवारों ने बताया कि वह बच्चों को कंबल देने के लिए गए थे। पुलिस ने केस को वेरिफाई कर इनोवा सवारों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें