फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। शनिवार की सुबह दस बजे शादाब निवासी रोशनगढ़ ट्रैक्टर लेकर गांव के जंगल में खेत की जुताई करने जा रहा था। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गया। टक्कर लगने से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया और तारों से चिंगारी उठने लगी। बिजली का खंभा टूटने से गांव में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। रास्ते से गुजर रहे स्कूल के छात्र-छात्राएं विद्युत लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक शादाब घायल हो गया उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बिजली का दूसरा खंभा लगवाकर सप्लाई सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें