फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार इनोवा चालक ने बाइक में मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में टल्ली इनोवा चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

चार महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार तड़के एक इनोवा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइ सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करवाकर जाम खुलवाया। मृतक की पहचान रोहित धीमान (30) निवासी गांव रूप नगर, यमुनानगर के रूप में हुई है। उसका चार महीने पहले विवाह हुआ था। वह चंडीगढ़ में एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

मुबारिपकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज भिंदर सिंह ने बताया कि रोहित शनिवार रात बाइक से चंडीगढ़ से डेराबस्सी की ओर जा रहा था। जब वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहो इनोवा कार ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। रोहित बाइक समेत नीचे गिर कर गंभीर जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इनोवा चालक नशे की हालत में था, उसने तेज रफ्तार में बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया, जिसकी पहचान दीपक निवासी सहजादपुर, अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें