फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सफेद एक्टिवा सवार स्नैचर ने महिला का पर्स झपटा
विज्ञापन

सबहेड
बेटे के स्कूल से लौटते समय महिला को बनाया शिकार, पुलिस कर रही जांच

- सेक्टर-38 में हुई वारदात, पर्स में थे 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सफेद एक्टिवा सवार स्नैचर ने शनिवार को सेक्टर-38 में एक महिला ने पर्स झपट लिया। पर्स में 10 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा सवार स्नैचर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, वारदात के बाद पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-41 निवासी पीड़िता मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सेक्टर-38 स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। वह शनिवार को बेेटे को लेकर स्कूल गई हुई थी। लौटते समय जब वह सेक्टर-38 स्थित विवेक स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आए एक्टिवा सवार युवक ने उसका पर्स झपट लिया। इसके बाद वह उसके पीछे भागी लेकिन वह तेज रफ्तार में निकल भागा। मोनिका के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये, कुछ जरूरी कागजात और कार की चाबी थी। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें