फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर दो गुट भिड़े, सात जख्मी, एक के सिर में लगे 22 टांके, दूसरे के 12
विज्ञापन


दोनों गुटों की ओर से जमकर चले चाकू, रॉड और डंडे


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़्।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 में साइकिल से छेड़छाड़ करने को लेकर दो गुटों में जमकर चाकू, डंडे और रॉड चले। इस दौरान सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने दोनों गुटों के सन्नी, राके श, शुभम, राहुल, सुनील पंकज, मच्छर, ग्रीस राहुल लाला और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 307 और 34 के तहत क्रेस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कॉलोनी नंबर-4 निवासी गुलजार ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंगबाजी करते हैं और घर के बाहर खड़ी साइकिलों से छेड़खानी करते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे उक्त युवकों को रोका और समझाया तो वह वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद बाद 4 से 5 युवक डंडे, रॉड व चापड़ लेकर आए और सुनील, पंकज शर्मा व वीरू के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चापड़ से उनके व उनके साथियों पर सिर व मुंह पर वार किए। बताया गया कि सुनील जोकि विकलांग है, उसके सिर पर करीब 22 टांके लगे हैं। जबकि पंकज भी गंभीर रूप से घायल है और उसके 12 टांके लगे हैं। तो वहीं वीरू को 5 टांके लगे हैं। इस घटना में और भी कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हुई नारेबाजी
वारदात के बाद शनिवार सुबह तक भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिससे गुस्साए कॉलोनी वासियों ने इंडस्ट्रियल एरिया थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सही ढंग से कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त के बाहर हैं जबकि घायलों को लाकर थाने में बैठा लिया है। इसके बाद पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें