कार की टक्कर से ऑटो सवार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सारंगपुर स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास ऑटो और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीजीआई में भर्ती करवाया। वहीं, घायल की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल की पहचान सारंगपुर निवासी घायल मोहम्मद दिलशाद (22) के रूप में हुई है।
पुुलिस को दी शिकायत में सारंगपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद ने बताया कि वह ऑटो में बैठकर किसी काम से पीजीआई जा रहा था। सारंगपुर स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास पहुंचा तो तेजरफ्तार एक पोलो कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।