फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने पीसीआर के हेड कांस्टेबल पर लगाए नशे में धुत होने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो सहित।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने भीड़ में निकाला एसएलआर.. कहा-मार दूंगा गोली
सबहेड
शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप पर भड़का, वीडियो वायरल होने पर हुआ निलंबित

भीड़ के सामने करने लगा लघुशंका, पुलिस ने कराया मेडिकल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी के ट्रांसपोर्ट एरिया में बुधवार की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पीसीआर गाड़ी नंबर सीएच01जीए-6412 पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने भीड़ में एसएलआर निकाल लिया और लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। हुआ ये था कि दर्जनों लोगों ने हेड कांस्टेबल पर शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने का आरोप लगा दिया। आरोप लगने से हेड कांस्टेबल भड़क उठा। उसने लोगों को एसएलआर दिखाते हुए कहा कि ‘चले जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा’। इतना ही नहीं वह भीड़ के सामने ही लघुशंका करने लगा। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हेड कांस्टेबल की पहचान सेक्टर-26 स्थित पुलिस कॉलोनी निवासी हवा सिंह के रूप में हुई है। बाद में उच्चाधिकारियों ने फोटो व वीडियो देखने के बाद हेड कांस्टेबल हवा सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही डिवीजन के डीएसपी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लोग पुलिसकर्मी से उसका नाम और बेल्ट नंबर पूछते नजर आए। हेड कांस्टेबल लोगों को शराब के नशे में नहीं होने की बात कहता दिखा। उसने भीड़ से कहा कि वह दवाई लेता है लेकिन लोगों ने पूछा कि फिर क्यों न उसका मेडिकल करवा लिया जाए। हेड कांस्टेबल के साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी ने स्थिति बिगड़ने पर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। बापूधाम चौकी और सेक्टर-26 थाने से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद बाद भी मौके पर जमकर हंगामा होता रहा। पुलिस कड़ी मशक्कत कर हेड कांस्टेबल हवा सिंह को मौके से निकाल कर ले गई। अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया लेकिन डॉक्टर ने शराब की गंध नहीं आना बताया। इस पर आरोपी के यूरिन व ब्लड सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें