फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की एक्टिवा से स्नैचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के लिए जरूरी......
विज्ञापन


चोरी की एक्टिवा से स्नैचिंग, भागते
साइकिल सवार को मारी टक्कर

युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे थे, टक्कर होने पर एक्टिवा छोड़ मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-18/19 लाइट प्वाइंट के पास युवती से पर्स झपटकर भाग रहे एक्टिवा सवार स्नैचरों का बाइक सवार युवक ने पीछा किया तो आरोपी साइकिल से टकरा गए। इससे दोनों आरोपी एक्टिवा छोड़ वहां से फरार हो गए। पुलिस ने जांच में पाया कि एक्टिवा सेक्टर-48 से चोरी हुई थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलौंगी निवासी राधिका सेक्टर-19 स्थित पालिका बाजार में काम करती हैं। रात करीब 9 बजे ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रही थी। सेक्टर-18/19 लाइट प्वाइंट पर पहुंची तो इस दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों ने उससे मोबाइल झपट लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर मलोया निवासी बाइक सवार नीरज ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी पिकाडली चौक से रांग साइड से लेकर साइकिल ट्रैक पर चढ़ गए। इसी बीच उनकी साइकिल से टक्कर होने के बाद एक्टिवा छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें