दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान से चोरी
रोपड़। श्री चमकौर साहिब-बेला रोड पर रात को चोरों ने मोबाइल की दुकान में चोरी की। रात के समय चोरों ने मुलतानी टेलीकॉम दुकान की पिछली तरफ खेत से आकर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की। दुकानदार के मुताबिक दुकान से मोबाइल, लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया।
दुकानदार ने बताया कि जब वह सुबह आया तो उसने देखा कि दुकान में सामान बिखरा है। पिछली दीवार को तोड़कर चोर अंदर घुसे। उसकी दुकान में पड़े समान पर हाथ साफ कर दिया। दुकान की पिछली तरफ जहां दीवार तोड़ी गई वहां एक हथौड़ा और एक छेनी भी मिली है। इसकी मदद से दीवार तोड़े जाने का अंदेशा है। एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है।