फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश सरकार बिना शर्त माफी मांगे: अमरिंदर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, गवर्नर ने कैंडल मार्च में हिस्सा लेकर शहीदों को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ओर से संसद में जलियांवाला बाग नरसंहार पर दिए बयान को नाकाफी बताया है। उन्होंने इंग्लैंड कि संसद को इस बर्बरता पर बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री जलियांवाला बाग के शताब्दी समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित कैंडल मार्च के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
इस कैंडल मार्च में गवर्नर वीपीएस बदनौर सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित कई गणमान्य भी मौजूद थे। टाउन हॉल से शुरू हुए मार्च में कैप्टन अमरिंदर सिंह व वीपीएस बदनोर सहित गणमान्य हाथों में कैंडल लेकर लगभग 800 मीटर कि दूरी पैदल तय करने के बाद जलियांवाला बाग पहुंचे। रास्ते में खड़े लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कैप्टन कहा कि देश के इतिहास में जलियांवाला बाग निर्मम हत्याकांड दिल को झकझोर करने वाला है। भारत के लोग चाहते है कि ब्रिटिश सरकार एक शताब्दी पुर कि इस घटना पर माफी मांगें। पंजाब विधान सभा इस बारे में पहले ही एक प्रस्ताव पास कर चुकी है। कैप्टन ने शहीदों के परिजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने नाराज मंत्रियों की औजला के साथ बैठक कराई
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर संसदीय क्षेत्र के उमीदवार गुरजीत औजला को टिकट मिलने के बाद नाराज मंत्रियों व विधायकों से बैठक की। मंत्री सुख सरकारिया के निवास पर आयोजित बैठक में कैप्टन अमरिंदर ने औजला व मंत्रियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया। कैप्टन ने सभी को औजला की जीत में सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें