फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पत्नी की लडाई झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस की फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कालोनी में बीते वीरवार देर रात पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल दीपक की वर्दी फाड़ दी गई। आरोपी युवक ने कांस्टेबल के साथ हाथापाई भी की। मलोया थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा कालोनी निवासी मनीष कुमार (40) के रूप में हुई है। कांस्टेबल दीपक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 332, 353 के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस नेे जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात सूचना मिली कि उक्त मकान में पति-पत्नी का झगड़ा हो रहा है। नाइट पेट्रोलिंग कर रहे कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल ईश्वर मौके पर पहुंचे। झगड़ा कर रहे मनीष को जब पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो उसने कांस्टेबल दीपक की वर्दी फाड़ डाली और उससे गाली गलौच करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। दीपक ने मलोया थाने में इसकी सूचना दी और फिर थाना पुलिस ने आरोपी को वहीं से दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें