फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल बैरक से कैदी के जेब से मिली 45 ग्राम अफीम, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में सजा काट रहे एक ही कैदी से दूसरी बार अफीम बरामद होने पर जेल की चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बैरक नंबर 9 के कैदी परविंदर सिंह के पास से 45 ग्राम अफीम बरामद हुई है। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही कैदी को पूछताछ के लिए प्राडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12.45 बजे जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह के नेतृत्व में जेल स्टाफ ने बैरकों की अचानक चेकिंग शुरू की। हेड वार्डन धर्मपाल सिंह ने बैरक नंबर 9 में कैदी परविंदर सिंह की तलाशी लेनी शुरू की तो उसके जेब में एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला, जिसमें 45 ग्राम अफीम थी। इस संबंध में परविंदर से जेल स्टाफ ने पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जांच में सामने आया कि कैदी परविंदर सिंह को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने 2011 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। 2014 में जिला अदालत ने परविंदर को 8 साल की सजा सुनाई थी।

दो महीने में दूसरी बार पकड़ा नशा
बता दें कि बीते 8 अप्रैल को जेल में सर्च के दौरान बैरक 4 से परविंदर के पास से 19.20 ग्राम अफीम पकड़ा था। इसके बाद 31 मई को पीजीआई में सेहत की जांच के लिए ले जाने के बाद उसे फिर वापस जेल में छोड़ दिया गया था। हालांकि, 8 अप्रैल का मामला अभी तक अनसुलझा है।
विज्ञापन


उठ रहे हैं सवालिया निशान
अब सवाल है कि पुलिस की इतनी पुख्ता व्यवस्था के बावजूद जेल बैरक में नशा कैसे पहुंच रहा है। आखिरकार कैदी परविंदर जेल के अंदर नशा लेकर कैसे पहुंचा या फिर जेल के अंदर ही नशे की सप्लाई हो रही है। यह जांच का विषय है। फिलहाल सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले में हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

दो और तस्कर गिरफ्तार
उधर, सेक्टर-45 स्थित काउ शेड और सेक्टर-38 के पास से पुलिस ने दो युवकों को 10-10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी गोलू (23) और बुडैल निवासी राजिंदर के रूप में हुई है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें