फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं के छात्र से युवकों ने लूटपाट कर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38ए में पीयू में तैनात क्लर्क के बेटे से 3/4 युवकों ने पहले तो लूटपाट की और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इससे उसके पैर में गंभीर चोट लगी और सिर भी फूट गया। सिर पर 6 टांके लगे। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस मामले में टालमटोल करती रही। छह दिन बीतने के बाद अब सेक्टर-39 थाना पुलिस ने महज मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-38 निवासी घायल सचिन के पिता भागवत प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा 12वीं का छात्र है। वे खुद पंजाब यूनिवर्सिटी में बतौर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। बीते 19 मई रात करीब 9 बजे सचिन साइकिल पर मार्केट से फ्रूट लाने गया। लौटते वक्त सेक्टर-38ए में पहुुंचा तो उसे कुछ युवकों ने घेर कर रास्ता रोक लिया। आरोप के मुताबिक इस दौरान युवकों ने जबरन उसके जेब से 60/70 रुपये निकाल लिए। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और उस पर पत्थर बरसाने लगे। इससे उसके पैर और सिर पर गंभीर चोट लगी। शोर शराबे पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बेटे सचिन को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उसके सिर पर 6 टांके लगे। जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर टाल दिया गया कि अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है। इसकी कार्रवाई बाद में की जाएगी। भागवत प्रसाद का आरोप है कि पुलिस ने रुपये छीनने वाली घटना को हटाकर सिर्फ मारपीट बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें