फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा का पति बोला यदि बेटी न होती तो खुद की जिंदगी खत्म कर लेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा का पति बोला, यदि बेटी न होती तो खुद की जिंदगी खत्म कर लेता
विज्ञापन


- किस को दोषी ठहराउं और किसे सजा दिलाऊं, समझ नहीं पा रहा
- एक रात पहले पहले मायके में रुकी थी नेहा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ‘किसे गुनहगार ठहराऊं, किसे सजा दिलवाऊं। मैं समझ नहीं पा रहा ये क्या हो गया। अब किसके सहारे जिंदगी कटेगी। यदि बेटी न होती तो शायद में अपनी जिंदगी खत्म कर देता’ ये शब्द डॉ. नेहा शौरी के पति वरुण मोगा के हैं। जोकि प्राइवेट बैंक में कार्यरत हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार एक ही शब्द दोहरा रहे है कि अभी पिता की मौत के दुख से उभर भी नहीं पाया कि जीवन संगीनी ने भी साथ छोड़ दिया। वे बार-बार फोन करके अपने रिश्तेदारों को बुला रहे थे। वह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि पत्नी नेहा अब इस दुनिया में नहीं रही। बीती रात दोनों साथ थे और बेटी की नींद के कारण नेहा पंचकूला के सेक्टर-12 स्थित मायके में रुक गई थी। जब वह उसे लेने गए थे तो नेहा ने अंतिम मुलाकात में कहा था कि वह यहीं से तैयार होकर ऑफिस निकल जाएगी। बच्ची के आने के बाद तो जिंदगी शुरू हुई थी, लेकिन नेहा ऑफिस वर्क के चलते बच्ची को ज्यादा टाइम नहीं दे पाती थी। यदि मुलाकात होती थी तो वह घड़ी शाम की होती थी। बच्ची नेहा के साथ खूब मौज-मस्ती करती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि नेहा की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बच्ची हैै, जिसे अब मालूम नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं है।

नेहा शौरी के प्यार को कभी भुला नहीं सकते
सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर-710 निवासी नेहा शौरी के पड़ोसी भी घटना से काफी आहत दिखे। उन्होंने बताया कि वह काफी मिलनसार थी। जब घटना का आसपास के लोगों को पता चला तो पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नेहा जब भी मिलती थी तो बिना नमस्ते बोले आगे नहीं बढ़ती थी। एक पड़ोसी ने कहा कि नेहा बड़ी सभ्य महिला थी। नेहा शौरी के पड़ोसियों ने कहा कि इतने बड़े ऑफिस में बिना चेकिंग के कैसे कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन


ऑफिस स्टाफ ने फोन पर तबीयत खराब होने की दी जानकारी
घटना के बाद नेहा के ऑफिस से एक महिला ने फोन कर पति वरुण मोगा को बताया कि नेहा की तबीयत काफी खराब है। जितनी जल्दी हो सके आप खरड़ स्थित ऑफिस आ जाइए। वरुण ने जवाब में कहा कि मेरे आने की क्या जरूरत है। ऑफिस में स्टाफ है आप लोग खुद ही डॉक्टर को बुलाकर चेकअप करवा दीजिए। महिला ने फिर कहा कि उसकी ज्यादा तबीयत खराब है उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वरुण ने सोचा कि बीती रात जब वह नेहा से उसके मायके में मिला था तब भी उसकी सेहत ठीक नहीं थी, शायद ज्यादा हालत बिगड़ गई हो ये सोचकर गाड़ी से अस्पताल की ओर चल पड़े। वरुण अभी रास्ते में थे कि दोबारा फोन कर महिला से पूछा कि सच्चाई क्या है मुझे बताएं। इसके बाद महिला ने बताया कि उन्हें किसी ने गोली मार दी है।
विज्ञापन


वारदात के दौरान ऑफिस में अकेली थी डॉ. नेहा शौरी
वरुण का आरोप है कि जिस दौरान आरोपी ने नेहा को गोली मारी उस समय वह ऑफिस में अकेली क्यों थी। हिन्दुस्तान में करप्शन इतना है कि ऑफिस का कोई भी स्टाफ घटना में संलिप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऑफिस के अंदर नेहा के अलावा हमेशा दो अन्य स्टाफ साथी मौजूद रहते थे। जोकि नेहा के अंडर ही काम करते हैं। वारदात के समय दोनों ऑफिस के साथ वाले कमरे में क्या कर रहे थे। उनका आरोप है कि दोनों कर्मचारियों को शायद घटना होने की जानकारी पहले से ही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें