फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर को जीएसटी लींक के नाम पर की 7

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओटीपी और अन्य जानकारी लिए बिना ही खाते से निकाले 78 हजार रुपये

- ठगों ने छह बार ट्रांजेक्शन के जरिये निकाले पैसे, एम पैसा और एयरटेल मनी एप का किया इस्तेमाल
- सेक्टर-5 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया
- पीड़ित ने दिसंबर 2018 में डीसीपी पंचकूला को दी थी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। ऑनलाइन छह बार ट्रांजेेक्शन कर सेक्टर-10 निवासी मनीष गुप्ता के अकाउंट से 78 हजार रुपये निकाले गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर को जीएसटी लिंक कराने का झांसा देकर ठगी की गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित मनीष गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-10 में रहता है और उनका एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है जिसके रजिस्टर्ड नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया जो उनकी पत्नी ने उठाया था। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने कहा कि एटीएम कार्ड को जीएसटी से लिंक कराने के लिए पिन कोड नंबर मांगा। इस पर मनीष गुप्ता की पत्नी मीतू गुप्ता ने नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद भी एचडीएफसी के सेविंग अकाउंट से छह ट्रांजेक्शन में 78 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल अपना एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग भी ब्लॉक करवा दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पास दो बार ओटीपी भी आया लेकिन ट्रांजेक्शन छह बार हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि ओटीपी की जानकारी उन्होंने किसी को भी नहीं दी, लेकिन फिर भी उनके अकाउंट से पैसे निकल गए। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने दी शिकायत में बताया कि एम पैसा और एयरटेल मनी द्वारा पैसों का निकालना पाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने ठगी की धाराओें के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मनीष गुप्ता का अकाउंट सेक्टर-8 स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में है। मनीष ने बताया कि बैंक को पैसे वापस करने के लिए फार्म भी भरकर दिया है। इसके बाद भी बैंक अधिकारी कोई सूचना उपलब्ध करवाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें