फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से स्कूटर सवार की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। स्कॉर्पियो गाड़ी और स्कूटर की आमने सामने की भिडंत में स्कूटर चालक की मौत हो गई। मरने वाले भूपिंद्र सिंह निवासी सुभाष नगर एचएमटी पिंजौर के भाई बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायतकर्ता बहादुर सिंह ने बताया कि उसका भाई भूपिंद्र सिंह गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। 5 मार्च को उसका भाई गांव कीरतपुर से फेरी लगाकर स्कूटर पर वापस पिंजौर की ओर आ रहा था। जब उसका भाई पिंजौर नालागढ़ रोड पर गांव बसौला के समीप पहुंचा तो पिंजौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसके भाई के स्कूटर को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई सड़क पर गिर गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से उसके घायल भाई को पंचकूला सेक्टर 6 के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने भूपिंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुहार लगते हुए मांग की कि उसके भाई की मौत स्कॉर्पियो की टक्कर लगने के कारण हुई है इसलिए गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें