फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- महिला के परिजनों का आरोप- ससुराल वाले करते थे तंग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कालोनी निवासी नवविवाहिता कामिनी (22) ने घर वालों की गैर मौजूदगी में फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को लगी उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने फंदे से महिला को उतारा और तत्काल सेक्टर-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुसाइड की सूचना पुलिस वालों ने कामिनी के परिजनों को दी, जो सीधे अस्पताल पहुंचे। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर कामिनी को तंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका के पति राहुल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सुबह ही घर से काम करने निकल गया था। शाम को करीब छह बजे घर आया तो देखा कि उसकी पत्नि कामिनी ने फंदा लगाया हुआ था। उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों का आरोप है कि कामिनी के ससुराल वाले उसे परेशान करते थे, जिस कारण वह अपने पति के साथ इंदिरा कलोनी में अलग कमरा लेकर रह रही थी। पुलिस इस नजर से केस की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें