फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में नौजवान युवक की मौत, पेड़ की तहनी पेट में घुसने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी घूमने जा रहे अंबाला के युवक की कार खाई में गिरी, मौत
विज्ञापन


- मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर बानागांव के पास शनिवार दोपहर हुआ हादसा
- युवक की पहचान अंबाला जिले के जलबेहड़ा गांव निवासी के तौर पर हुई

अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी। मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर बानागांव के पास शनिवार दोपहर बाद हुए दर्दनाक हादसे में एक कार 300 फीट खाई में गिरने से कार चालक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की दोनों टांगें पांच जगहों से टूटी चुकी थी, वहीं जबड़ा भी टूटकर बाहर निकला पड़ा था। चश्मदीदों ने बताया कि कार खाई में गिरने से पहले कुछ सेकेंडों तक हवा में रही और उसके बाद गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद कार के हिस्से दूर-दूर तक गिरे मिले। वही, युवक का शव भी पेड़ की टहनियों में बुरी तरह से फंसा हुआ मिला। खाई में जिस जगह कार गिरी थी वहां तक पैदल पहुंचना भी अपनी जान को जोखिम में डालने के बराबर था। लेकिन पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद लेकर शव तक पहुंची और किसी तरह शव को बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचने परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले युवक का नाम नरेंद्र कुमार 21 वर्ष पुत्र कश्मीरा राम था जोकि अंबाला जिले के जलबेहड़ा गांव का रहने वाला था। वह दो परिवारों में इकलौता लड़का था। वह शनिवार सुबह अपने घर से मोरनी घूमने के लिए कार में आया था। जिसका नंबर एचआर 01 एएफ5222 था। कार के पास से बीयर की बोतल भी मिली है। कयास लगाए रहे हैं कि युवक नशे की हालत में भी था। जोकि इस खतरनाक मोड़ पर अपनी कार का संतुलन संभाल नहीं पाया और कार खाई में जा लुढ़की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की गलतियों से ग्रामीण खफा
आज हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद खंडून बानागांव समेत इलाके के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के प्रति कड़ा रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये सड़कों के विकास पर खर्च किए जा रहे हैं लेकिन सड़क के किनारों पर सुरक्षा के उपायों को लेकर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, वाहनों के जान को सुुरक्षा देने वाले इन कामों को करवाने में सालों से अनदेखी की जा रही है, जिससे हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। आज से पहले भी इलाके में दर्जनों ऐसे हादसे हुए है जिनमें या तो किसी की जान गई या फिर गंभीर चोटें लगी हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें