फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की हेरोईन सहित अंर्तराज्जीय गिरोह के दो सदस्य काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो हेरोइन संग दो तस्कर काबू
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह का एक सदस्य फरार, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सीआईए स्टाफ ने नाकेबंदी के दौरान कार सवार अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को एक किलो हेरोईन सहित गिरफ्तार किया है। तीसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसपी विनोद चौधरी ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सज्जन सिंह ने शुक्रवार की शाम गोबिंदगढ टी प्वाइंट से करीब आधा किलोमीटर पीछे नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्होंने मलोट की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार सवार तीन युवकों ने वाहन रोककर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनमें से दो युवकों को दबोच लिया। कार चालक भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी ग्रामीण मंनजीत सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी की में कार की तलाशी ली गई। इस पर कार में रखे काले रंग के बैग में से 1 किलोग्राम हेरोईन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकडे़ गए युवकों की पहचान जसवंत सिंह निवासी अनूपगढ श्रीगंगानगर राजस्थान व संदीप सिंह निवासी पक्का सीड फार्म अबोहर के तौर पर हुई। मौके से फरार युवक की पहचान रूपेंद्र सिंह निवासी पक्की, थाना हिंदूमल कोट राजस्थान, हाल आबाद धर्मनगरी अबोहर के रूप में हुई। थाना सदर में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मौके से भागे युवक को पकड़ने के लिए के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस मौके पर एसपीडी मुख्तयार सिंह, डीएसपी राहुल भारद्वाज, डीएसपी मनजीत सिंह आदि विशेष तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें