फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमकेवीवाई के तहत सैंटर में आए 1.69 करोड़ रुपए के घपले का मानसा पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ के घपले में सोसाइटी के 14 सदस्यों पर केस दर्ज
पीएमकेवीवाई के तहत आए 1.69 करोड़ के घोटाले का मानसा पुलिस ने किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले में बने स्किल सेंटरों को आने वाली अनुदान राशि में से 1.69 करोड़ रुपय हेराफेरी और धोखाधड़ी कर निकलवाने के मामले में मानसा पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज किया है। एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि मीरा साहब एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के सदस्य पीएमकेवीवाई (प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना) के 12 सेंटर चला जा रहे थे। इन स्किल सेंटरों में केंद्र सरकार की ओर से प्रति बच्चे और प्रति घंटे के हिसाब से अनुदान राशि आती है। इस अनुदान को इन स्किल सेंटरों में वितरित किया जा जाता है। लेकिन सोसाइटी का प्रधान पिछले लंबे समय से इस अनुदान को अपने स्तर पर निकलवा लेता था।
सरकार की ओर से जारी किए गए अनुदान का दुरुपयोग कर आरोपी सरकारी खजाने को चपत लगा रहा थे। वहीं इन स्किल सेंटरों में पढ़ा रहे अध्यापकों और विद्यार्थियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायत मिलने पर जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच दौरान विभिन्न बैंक के खातों की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि सोसाइटी के प्रधान परमिंदर सिंह ने काफी पैसा अपने निजी खाते में भी ट्रांसफर कर लिया है। रिकॉर्ड की जांच के बाद पाया गया कि अनुदान राशि का सही इस्तेमाल न कर सोसाइटी के सदस्यों और प्रधान ने निजी स्वार्थों की पूर्ति की। मामले में परमिंदर सिंह, गुरमेल कौर, जगमीत सिंह, जगराज सिंह, जगतार सिंह, दविंदर सिंह, पूजा बराड़, ज्योति सहित 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान ने आरोपों को नकारा
वहीं सोसाइटी के प्रधान परमिंदर सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने किसी भी तरह यह पैसा अपने निजी हितों या जरूरतों के लिए नहीं इस्तेमाल किया है। पुलिस उनसे इसलिए पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अब उनको इसमें बेवजह आरोप लगाकर घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास इन आरोपों का जवाब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें