फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने धोखे से बेच दिया बुजुर्ग मां एवं मंदबुद्धि भाई का लाखों रुपये का रहन बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों ने धोखे से मकान बेच मां को किया बेघर
विज्ञापन

मकान खरीदने वाले ने दिमागी रूप से कमजोर बेटे के साथ बुजुर्ग को बाहर निकाला
दोनों बेटियों और दामाद पर मामला दर्ज, स्टांप फीस में भी घोटाला
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी पुलिस ने 85 साल की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उसकी दो विवाहित बेटियों और दामादों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़िता का बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। बेटियों पर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी से मकान बेचकर लाखों का गबन किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रीतम कौर (85) पत्नी स्व. बलदेव सिंह निवासी मेन बाजार मोगा की शिकायत पर उनकी बेटी अमरजीत कौर, दामाद कुलविंदर सिंह, परमजीत कौर और दमाद बलदेव सिंह गांव नंगल खुर्द जिला रोपड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह बुजुर्ग है उसकी सेहत कमजोर है और उसका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। उनका मोगा मेन बाजार में चार मरले का मकान उनकी दोनों बेटियों ने अपनी पति के साथ साजिश रचकर धोखे से दस्तखत करवाकर बेच दिया है। पीड़िता को उस समय पता लगा जब उन्हें उनके बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया और खरीददार ने घर गिराना शुरू कर दिया। जिला पुलिस प्रमुख के आदेशों पर इस धोखाधड़ी की जांच एसपी आई वजीर सिंह ने की और प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि बुजुर्ग महिला की बेटियों ने धोखाधड़ी से उनका मकान 68 लाख रुपये में बेचा है। स्टांप फीस चोरी करने के लिए 15.60 लाख कीमत की दो रजिस्टरियां करवाई गई हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद बुजुर्ग महिला की दोनों बेटियाें और दामादों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें