फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस को मिली भारी सफलता...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन लूट गिरोह के दो सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों से लूट की बरीजा गाड़ी, असलहे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। वाहन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से असलहे, लूट की बरीजा गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उसके साथियों और अन्य वारदातों के बारे में पता लगा रही है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने 23 अक्तूबर की रात मिल्क प्लांट संचालक चंद्रशेखर आशू निवासी रूप विहार मोगा अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ चंडीगढ़ से मोगा आ रहा था। मेहना के पास बरीजा सवार 2 युवकों ने उसकी गाड़ी में टक्कर मारी। जैसे ही आशू ने गाड़ी को रोककर युवकों से बात की, तो वह पिस्तौल के बल पर जान से मारने की धमकी दी और उसकी करेटा गाड़ी छीनकर ले गए। मेहना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसएसपी के मुताबिक अलग-अलग टीमों का गठन कर आसपास के इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।।
विज्ञापन

गांव लौहारा में बाबा दामू शाह की दरगाह के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उक्त करेटा गाड़ी का पहला सुराग मिला। करेटा गाड़ी जीरा के पास हादसाग्रस्त हालत में मिली। सूत्रों से पता चला कि लुटेरे जिले के गांव मंदर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया थाना मेहना के प्रभारी दिलबाग सिंह तथा सहायक थानेदार रघुविंदर प्रशाद पुलिस पार्टी सहित रौली रोड पर गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम ने गाड़ियां छीनने वाले गिरोह केरणजोत सिंह और अर्शदीप सिंह दोनों निवासी गांव मंदर को भीम नगर रेडीमेड कपड़ा व्यापारी ऋषि कुमार से 25 जून को पिस्तौल के बल पर छीनी गई बरीजा गाड़ी सहित दबोच लिया।
विज्ञापन

ऋषि कुमार से उसकी बरीजा गाड़ी उस समय छीनी गई थी, जब वह अपनी पत्नी तथा 2 बच्चो सहित लुधियाना से मोगा आ रहा था। इस संबंध में थाना अजीतवाल में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया था। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उनका 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया। आरोपियों से पूछताछ में उनके साथियों और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

कैप्श्न- मोगा में बरामद लूटी गई कार तथा काबू कथित आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें