मोगा में चोर गिरोह की निशानदेही पर 26 बाइक बरामद
तीन हजार नशीली दवाएं भी मिलीं, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पुलिस ने पांच सदस्य चोर गिरोह की निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चोरी की 26 बाइक बरामद की हैं। आरोपियों को 3 हजार नशीली दवाओं समेत गिरफ्तार किया है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि लूट पाट, चोरी एवं नशा तस्करी मुहिम दौरान थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने गश्त के दौरान बाइक सवार हरजिंदर सिंह उर्फ हनी निवासी बिलासपुर और धरमिंदर सिंह गांव सिंघपुरा उर्फ मुनन को गिरफ्तार करउनके पास से 2 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई। उन्होंने अलग अलग स्थानों से 22 बाइक चोरी करके एमपी बस्ती लंढेके पास सुनसान जगह पर छुपा कर रखे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर यह 22 बाइक बरामद की गई हैं।
खुराना ने आगे बताया कि सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने गांव कपूरे में गश्त के दौरान बूटा सिंह गांव लौहारा और हरजीवन सिंह उर्फ जीवा गांव फतेहगढ़ कोरोटाना को काबू कर कब्जे में से 990 नशीले गोलियां बरामद की। जांच दौरान सुखचैन सिंह उर्फ सोनू गांव दौलेवाला को गिरफ्तार कर निशानदेही पर अलग अलग कंपनी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। ेआरोपियों से पूछताछ जारी है। इस मौके एसपी डी वजीर सिंह खैरा और डीएसपी सिटी केसर सिंह भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन -मोगा में चोर गिरोह से बरामद चोरी के बाइक