फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर्डन व जॉर्जिया के नाम पर ठगने का आरोपी एजैंट दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पहुंचे ठगी करने का आरोपी एजेंट दबोचा
विज्ञापन

जोर्डन व जार्जिया के नाम पर की थी धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। थाना सिटी पुलिस ने शहर के घंटाघर चौक के पास शिवम ट्रेवल एजैंसी के मालिक मनीश कुमार निवासी गली नंबर एक सुभाष नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसे तब दबोचा गया जब वह चुपके से अपने घर पहुंचा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अब तक 256 लोगों के पासपोर्ट व अन्य कागजात भी बरामद किए हैं।
थाना सिटी परिसर में एसएचओ गोबिन्द्र कुमार बंटी ने आरोपी एजेंट मनीश कुमार को मीडिया के समक्ष पेश कर सारे मामले का पर्दाफाश किया। एसएचओ ने बताया कि आरोपमनीश कुमार के पास ट्रेवल एजेंसी का कोई लाईसेंस नहीं है। इसके बाद भी फरवरी 2018 में शिवम ट्रैवल एजेंसी खोल 3 महीने पहले जोर्डन व जार्जिया में नौकरी का बढ़िया अवसर के लिए संपर्क करने का विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देख पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों के भी युवकों ने आरोपी के साथ संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने सभी से औसतन 20 से 40 हजार रुपये व पासपोर्ट लेने के बाद सभी को 22 व 23 अक्तूबर को होशियारपुर पहुंच वीजा व टिकट के लिए बुलाया और खुद एजेंसी बंद कर फरार हो गया था। 22 व 23 व 25 अक्तूबर को धोखे के शिकार युवकों ने पुलिस को लिखित शिकयत दी थी। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 अक्तूबर को धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसएचओ ने बताया मनीष कुमार को सिटी पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी एजेंट मनीश कुमार को 2 दिनों का पुलिस रिमांड देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें