फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों के बक्से ले जा रही बस को अज्ञात व्यक्तियों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैलेट बॉक्स लेकर जा रही बस को बदमाशों ने घेरा
विज्ञापन

रोष में आए उम्मीदवार के वर्करों ने घेरा कमला नेहरू स्कूल, पुलिस किया लाठीचार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। बुधवार हुई जिला परिषद व ब्लाक समिति के चुनाव के बाद बैलेट बॉक्स ले जा रही बस को बुधवार को शाम 5 बजेगांव बोडे में बदमाशों ने घेर लिया। इस वारदात से अधिकारियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद डीएसपी सुबेग सिंह के नेतृत्व में पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और बस को सुरक्षित निहाल सिंह वाला कमला नेहरू स्कूल पहुंचाया गया। इस वारदात से गुस्साए आजाद उम्मीदवार परमजीत सिंह नंगल के समर्थक निहाल सिंह वाला के कमला नेहरू स्कूल में पहुंच गए और बस को ले जाने का प्रयास किया। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। कमला नेहरू स्कूल में सारे ब्लाक के चुनाव बक्से रखे गए हैं और इस स्कूल को मतगणना केंद्र भी बनाया गया है।
विज्ञापन

तीन बूथों के बैलेट बॉक्स थे बस में
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बस में गांव नंगल के बूथ नंबर-48 तथा 49, गांव लौहारा के बूथ नंबर नंबर-45 के चुनाव बक्से थे। दूसरी तरफ पुलिस ने पीआरओ गुरमेल सिंह, पीआरओ जसवीर सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बस घेरने तथा ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें