बिजली विभाग के जेई से अभद्रता, दस्तावेज फाड़े
अबोहर। घर में बिजली मीटर लगवाने के मामले में गांव शेरेवाला निवासी एक व्यक्ति ने विभाग के जेई से धक्कामुक्की की और आफिस में तोड़फोड़ करते हुए सरकारी रिकार्ड भी फाड़ दिया। घटना के बाद जेई यूनियन सहित अन्य कर्मचारियों ने थाना नं. 2 में शिकायत देते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दी शिकायत में जेई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को वह कार्यालय में बैठा था कि गांव शेरेवाला निवासी संदीप भादू ने उस पर बिना मौका देखे मीटर की फाइल पूरी करने का दबाव बनाया। मना करने पर संदीप ने उससे गाली गलौच करते हुए धक्कामुक्की की। उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान संदीप भादू ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए आफिस में रखा सरकारी रिकार्ड भी फाड़ दिया। उधर, पावरकॉम अधिकारियों ने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना नं. 2 में शिकायत करने पहुंचे बिजली कर्मचारियों में जगत सिंह, जरनैल सिंह, माया प्रकाश, बनवारी लाल, सुनील कुमार, नरेन्द्र बहल, हरपाल, कालूराम, नरेश, रामकुमार, चिमन लाल और राजिंद्र कुमार मौजूद थे।
इस समचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही ळे।