ट्रक ने साइकिल सवार की मौत, एक घायल
होशियारपुर। होशियारपुर-टांडा मेन रोड पर 7 बजे के करीब गीगनोवाल के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की पहचान रामजी निवासी हुसैनपुर गुरू के तौर पर हुई। घायल रामशरण निवासी गांव फतेहपुर है। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल रामशरण को सिविल अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि रामजी व घायल रामशरण अपनी-अपनी साइकिल पर गीगनोवाल के पास जा रहे थ। इस दौरान तेजरफ्तार ट्रक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से रामजी की मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने फरार में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।