सीआईए स्टाफ के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर, 38 डिब्बे शराब बरामद
बरनाला। सीआईए स्टाफ ने हरियाणा से लाई गई शराब के 33 डिब्बे बरामद किए है। सोमा सिंह को शराब तस्कर के आरोप में काबू किया गया है। उसके दो साथी मक्खन सिंह व लाडी सिंह फरार हो गए हैं। तीनों कस्बा हंडियाया के रहने वाले हैं और सहंसी बिरादरी से संबंधित हैं। हिरासती को एसीजीएम जरनैल सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को दो दिन का रिमांड दिया है।
सीआईए स्टाफ के प्रभारी एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कस्बा हंडियाया के पास सुनसान जगह पर रेड की गई थी। वहां खाली जगह पर खड़े किए हुए ठेले पर शराब लादी जा रही थी। घटनास्थल से हरियाणा रसीला माल्टा ब्रांड के 38 डिब्बे बरामद किए गए। पूछताछ में पता लगा है कि हरियाणा से कोई तस्कर गाड़ी लेकर हंडियाया पहुंचा था, माल उतार कर गाड़ी समेत फुर्रर हो गया।