फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक, प्रेमिका की पिटाई कर मुंह काला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवक और प्रेमिका की पिटाई कर मुंह काला किया
विज्ञापन

स्वर्ण जाति की एक विवाहिता के साथ लिव-इन-रिलोशनशिप में रहने के कारण की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
माहिलपुर (होशियारपुर)। थाना माहिलपुर के तहत जस्सोवाल में स्वर्ण जाति की एक विवाहिता के साथ लिव-इन-रिलोशनशिप में रहने के कारण दलित वर्ग से संबंधित एक युवक, उसकी महिला मित्र, युवक के भाई व मां की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि बाद में उनका मुंह पर कालिख पोत दी गई। घायल युवक व उसके भाई को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भरती संदीप कुमार पुत्र बलविंदर कुमार खुत्तन निवासी जस्सोवाल, उसकी मां कश्मीर कौर तथा भाई परमिंदर कुमार ने बताया कि संदीप के अपने गांव निवासी एक स्वर्ण जाति से संबंधित एक व्यक्ति से मित्रता थी दोनों का आपस में घर पर काफी आना जाना था। संदीप के मुताबिक वह और उसका भाई के अपने ट्राले हैं, जिन्हें वह दोनों खुद ही चलाते है और उक्त व्यक्ति भी यही काम करता है। एक दूसरे के घर आने जाने के चलते कुछ समय पहले उक्त व्यक्ति की पत्नी से बन गए। कुछ समय पहले इसकी भनक उक्त व्यक्ति और उसके परिवार को लग गई थी तो मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा। इसके बाद पंचायत गत वीरवार को गांव की पंचायत में बैठ कर राजीनामा हो गया। चूंकि सुसराली महिला को रखना नहीं चाहते थे तो वह अपने दोनों बच्चों को उनके बाप के पास छोड़ कर संदीप के घर में रहने लगी। इस पर उसके सुसरालियों ने शनिवार को पुलिस चौकी सैला खुर्द में शिकायत कर दी कि संदीप उक्त महिला को भगा कर ले गया है। चौकी से कल उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए पुलिस चौकी बुलाया गया था। संदीप ने बताया कि अपने भाई परमिंदर कुमार, मां कश्मीर कौर तथा उक्त महिला के साथ घर में ही था रणजीत सिंह ने भारी हजूम के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे व उसकी महिला मित्र को घर से निकाला और मारपीट करके उन्हें गांव में सांझी जगह पर ले गए। वहां पर उन दोनों के साथ-साथ, उसके भाई और मेरी मां के साथ भी मारपीट की. आरोप है कि आरोपियों ने काला तेल लाकर उसका व उसकी महिला मित्र का मुंह काला कर दिया और कपड़े भी बुरी तरह फाड़ दिए। किसी तरह वह वहां से अपना बचाव कर परिजनों ने संदीप कुमार तथा उसके भाई परमिंदर को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। परमिंदर के सिर पर गंभीर चोटे लगी हुई हैं जबकि संदीप के शरीर पर भी कई जगहों पर चोटें है। उक्त महिला को उसके मायके वाले साथ ले गए।
इस संबंधी दो तीन बार गांव की सरपंच बीबी गुरमीत कौर को फोन किया तो फोन उनके बेटे ने उठाया और बोला कि सरपंच साहिब अभी सो रहे है और जब वह उठेंगे तो बात हो सकती है। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कहना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी थाना प्रभारी माहिलपुर बलजीत सिंह हुंदल ने कहा कि मामले की जांच चौकी इंचार्ज सैला खुर्द कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब गांव में तनावपूर्ण माहौल बना तो वह भी वहां पर गए थे। उन्होंने मुंह काला करने की बात से इंकार किया और कहा कि प्रेमी जोड़े का किसी ने भी मुंह काला नहीं किया। बाकी मामले की जांच अभी चल रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो:27एचएसपी 03,ए,बी
बुरी तरह घायल संदीप कुमार ,साथ में आपनी मां कशमीर कौर के साथ उसका भाई परमिंदर कुमार तथा खून तथा काले तेल से सना कपड़ा
राजिंदर सिंह माहिलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें