फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने की आत्महत्या
विज्ञापन

--पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर पत्नी सहित तीन पर दर्ज किया केस
फाजिल्का। जिले के गांव घुड़ियाना में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने जहरीली दवा खाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही थाना अरनीवाला पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर पत्नी सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में श्री मुक्तसर साहिब निवासी काका सिंह ने बताया कि उसके मामा के लड़के काला सिंह की शादी रछपिंद्र कौर से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी काला सिंह के कहने से बाहर थी और उसके गांव बुर्जमुहार निवासी गोसा सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में काला सिंह को पता चलने पर उसने अपनी पत्नी को रोकने की काफी कोशिश की और इस बाबत रछपिंद्र कौर के पिता को भी बताया। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। इससे परेशान होकर काला सिंह 20 अगस्त को जहरीली दवा पी ली। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने काला सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। एसआई भगवान सिंह ने बताया कि काका सिंह के बयानों पर मृतक की पत्नी रछपिंद्र कौर, गोसा सिंह व श्री मुक्तसर साहिब निवासी लक्खा सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें