फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने आए एक युवक को धर दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टांडाउड़मुड (होशियारपुर)। वीरवार करीब 12.30 बजे टांडा के गांव नंगली जलालपुर में चोरी करने आए दो युवकों में से एक को गांव वासियों ने पकड़कर जमकर पीटा। दूसरा फरार होने में सफल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह पत्नी स्वर्ण सिंह अपने घर को ताले लगाकर किसी काम के लिए बाहर गई हुई थी। दो युवक जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उनमें से एक घर में लगी ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गया और दूसरा बाहर खड़ा निगरानी करने लगा। इतने में गांव वासियों को चोरों की भनक लग गई और उन्होंने घेराबंदी कर अंदर घुसे चोर को पकड़ लिया। दूसरा मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए चोर की गांव वासियों ने जमकर धुनाई की और उसे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को सौंप दिया। उक्त चोर ने अपना नाम हैप्पी बताया। टांडा पुलिस उक्त चोर से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें