फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघापुराना में अकाली नेता की मिल में से 30 लाख कीमत का बासमती राइस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली नेता की मिल से 30 लाख का चावल चोरी
विज्ञापन

पुलिस ने घटना से पांच दिन बाद किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बाघापुराना पुलिस ने मुदकी रोड स्थित अकाली नेता की मिल से 30 लाख का बासमती चावल चोरी करने वालों पर पांच दिन बाद केस दर्ज किया है। चोर मिल की 13 फुट ऊंची दीवार पर लगे कंटीले तार काटकर गोदाम में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

बिंदास फूड प्राइवेट लिमिटेड मुदकी रोड बाघापुराना के मालिक एवं पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश नेता बाल कृष्ण बाली ने बताया कि उनकी राइस मिल से 13 जुलाई की रात को चोर 50 किलो वजन वाले 810 कट्टे बासमती चावल चोरी करके ले गए। इसकी कीमत 30 लाख रुपये बनती है। बाली अकाली दल के जिला शहरी प्रधान भी हैं। उन्होंने बताया कि वह उस दिन से ही पुलिस के पास एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जा रहे थे पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने से टाल मटोल करती आ रही है। उन्होंने बताया कि राइस मिल में एनसीएमएल कंपनी के सुरक्षा गार्ड के अलावा उनकी मिल के अपने निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे। उन्होंने कहा कि चोर मिल के पिछली तरफ 13 फुट ऊंची दीवार पर लगे कंटीले तार काटकर खेतों में से गोदाम में दाखिल हुए। वह छोटी गाड़ियों में 810 कट्टे बासमती राइस चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि राइस मिल में 34 हजार कट्टे बासमती राइस पड़ा था। दूसरी तरफ थाना बाघापुराना पुलिस ने कहा कि वह एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


फाइल फोटो कैप्शन - राइस की बोरियों की डम्मी फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें