अबोहर। वन्य जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को गांव खुईखेड़ा में खरगोश का शिकार करते दो लोगों को काबू किया। उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकडे़ गए दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वन्य जीव सुरक्षा विभाग के रेंज अफसर मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह ने बताया कि गांव खुईखेड़ा निवासी एक जमींदार ने उन्हें सूचना दी कि उनके खेत के पास कुछ संदिग्ध लोग किसी वन्य जीव का शिकार करने की फिराक में हैं। इसपर वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दो लोगों को एक मृत खरगोश के साथ काबू किया। उनके पास से मछलियां पकड़ने वाले दो जाल, दो लाठियां और प्लेटिना बाइक बरामद हुई। उनकी पहचान जंगीर और जसविंदर सिंह निवासी माछी राम लहौरिया, गांव सजराना फाजिल्का के रूप में हुई है। उनके साथी सुभाष कुमार और राजपाल मौके से फरार हो गए। विभाग की टीम ने इन सभी के खिलाफ वन्य जीव सुरक्षा एक्ट 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के रमेश बिश्नोई और विभाग से रूपाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनीता रानी, कुलवंत सिंह, जसपिंदर सिंह, सहीराम, महल सिंह, कारज सिंह, मग्गर सिंह मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।