फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्तर दिलप्रीत बाबा रिंदा ने व्योपारी से मांगी फिरोती

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से मांगी 35 लाख की चौथ, दो गैंगस्टर नामजद
विज्ञापन

पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला, व्यापारी को दी सुरक्षा
रोपड़।
पुलिस ने एक व्यापारी से 35 लाख रुपये की चौथ मांगने पर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा और हरिंदर सिंह रिंदा समेत 30-35 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा और हरिंदर सिंह रिंदा ने नंगल के एक व्यापारी से 35 लाख रुपये की चौथ मांगी थी। व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने व्यापारी को सुरक्षा भी दे दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने छह लोगों को इस संबंध में राउंडअप भी किया हुआ है जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस फिरौती की रकम इकट्ठा करने और मांगने वाले लोगों की जांच में जुटी हुई है। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जबकि पुलिस इस फिरौती की मांग को लेकर काफी सतर्क दिखाई दे रही है। पुलिस इस संबंध में कई थ्योरियाें पर काम कर रही है। गौरतलब है कि जिस व्यापारी से चौथ की मांग की गई है वह माइनिंग का काम करता है।
विज्ञापन

बाबा और रिंदा पंजाबी गायक पर चला चुके हैं गोलियां
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा और हरिंदर सिंह रिंदा ने पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर भी गोलियां चलाई थीं। इस मामले समेत कई और वारदातों को अंजाम देने वाले यह दोनों गैंगस्टर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे हैं। बता दें कि दिलप्रीत सिंह बाबा इसी इलाके गांव ढाहां का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें