6 किलो अफीम समेत आरोपी काबू
बरनाला। पुलिस ने 6 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 28 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि एसपीडी कुलदीप सिंह विर्क एवं डीएसपी राजेश छिब्बर की अगुवाई में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने धनौला रोड स्विफ्ट गाडी को रोका। तलाशी में कार 6 किलो अफीम बरामद हुई। इस पर कार चालक रेशम सिंह निवासी गांव चंननवाल, जिला बरनाला को काबू कर लिया है। एसपीडी ने बताया कि आरोपी रेशम सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह अफीम को बंगाल से सालटू नाम के डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब लाया है। एसपीडी विर्क ने कहा कि सालटू नाम के व्यक्ति को भी केस में नामजद कर लिया गया है।