स्टील इंडस्ट्री से लाखों की चोरी
फिंगर प्रिंट माहिरों की मदद से पुलिस ने शुरू की जांच, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
नानकसर रोड स्थित एसआर स्टील इंडस्ट्री में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों रुपयों का समान पार कर दिया। थाना सिटी पुलिस फिंगर प्रिंट माहिरों की मदद से घटना की जांच कर चोरों का सुराग लगा रही है।
इंडस्ट्री के मालिक रवि कुमार एवं अजीत कुमार ने बताया कि वह 3 अप्रैल शाम को हररोज की तरह फैक्ट्री बंद कर चले गए थे। बुधवार को सुबह फैक्ट्री के मुलाजिम हररोज की तरह काम पर पहुंचे थे। इस दौरान एक मुलाजिम के फोन आया कि फैक्ट्री के ताले टूटे हैं और सामान गायब है। सूचना मिलने पर वह फैक्ट्री पहुंचे और सिटी पुलिस को सूचना दी। इस पर डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर, सिटी प्रभारी शमशेर सिंह एवं एंटी गुंडा स्टाफ के इंचार्ज हरजिंदर सिंह पुलिस फोर्स सहित पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने चोरी को ट्रेस करने के लिए फिंगर प्रिंट माहिरों की टीम बुलाई। इंडस्ट्री के मालिक रवि कुमार एवं अजीत कुमार ने बताया कि चोर कापर तार, तांबे की कीमती तारों के बंडल ले गए, जिनकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये बनती है। इसकी अर्रलावा चोर दो कंप्यूटर उठा ले गए। चोर डीडीआर एवं सीसीटीवी कैमरों भी तोड़े गए। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेश छिब्वर की अगुवाई में पुलिस चोरों के बारे में सुराग लगा रही है। उन्होंने कहा चोरों को जल्द गिरफ्तार मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.