फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन किलो अफीम सहित पांच काबू, एक लाख की नगदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन किलो अफीम के साथ पांच काबू
विज्ञापन

एक लाख की नकदी बरामद, पांचों की उम्र 20 से 25 तक
फाजिल्का।
पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अरनीवाला पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार में सवार पांच लोगों से तीन किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पकड़े पांचों आरोपी 20 से 25 वर्ष की आयु तक के हैं। वहीं पुलिस ने एक अन्य मामले में गांव काठगढ़ में रेड कर 90 किलो पोस्त भी बरामद की है, जबकि आरोपी महिला भागने में कामयाब हो गई।
एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी डा. केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि 26 मार्च को थाना अरनीवाला पुलिस ने गश्त के दौरान गांव सजराना के पास एक सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली तो कार से तीन किलो पांच सौ ग्राम अफीम मिली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव कोड़ियांवाली निवासी विक्रम उर्फ विक्की, कुलदीप सिंह, बंसी लाल, जसपाल सिंह उर्फ काका व गांधी मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए पांचों आरोपियों से करीब एक लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जिसमें आरोपी विक्रम उर्फ विक्की से 20 हजार, कुलदीप सिंह से 21 हजार, बंसी लाल से 27 हजार, जसपाल सिंह उर्फ काका से 17 हजार तथा सन्नी कुमार से 15 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। इस मौके उनके साथ एसपी मुख्तयार सिंह, एसपी एच विनोद चौधरी, डीएसपी फाजिल्का नरेंद्रपाल सिंह, डीएसपी हेडक्वाटर राहुल भरद्वाज, डीएसपी जलालाबाद अमरजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव काठगढ़ से बरामद हुई 90 किलो पोस्त
वहीं जलालाबाद के गांव काठगढ़ में सदर थाना पुलिस ने रेड कर महिला के घर से करीब 90 किलो चूरापोस्त बरामद की है। एसएसपी डॉ. पाटिल ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव काठगढ़ निवासी छिंदों बाई पोस्त बेचने की आदी है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला के घर रेड की तो 90 किलो पोस्त बरामद की। जबकि उक्त महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें