फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर तकरार में चाचे के लडक़े का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते को लेकर तकरार में चाचे के लड़के का कत्ल
विज्ञापन

बुढलाडा। गांव बोडावाल में खेत को जा रहे रास्ते को लेकर हुई तकरार में एक व्यक्ति के सिर पर हथियार से वार कर चाचे के लड़के का कत्ल कर दिया गया। यह घटना रविवार शाम की है और रविवार की रात बठिंडा के एक अस्पताल में नौजवान की मौत हो गई। उसको इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। गांव बोड़ावाल में नौजवान प्रदीप सिंह 25 पुत्र जसविंदर सिंह का खेत की पुली के रास्ते को लेकर अपने ताए के लड़के जसपाल सिंह के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गया। जसपाल सिंह ने इस दौरान प्रदीप सिंह के सिर पर कही के साथ बार किए और उसको जख्मी कर दिया, जिस को गंभीर हालत में बठिंडा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान जसपाल सिंह के साथ एक अन्य रिश्तेदार भी शामिल था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जसपाल सिंह उसकी पत्नी हरप्रीत कौर व पिता दर्शन सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना सदर बुढलाडा की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैंटर ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, एक की मौत
मानसा। सिरसा रोड पर मोटरसाइकल सवार दो व्यक्तियों को कैंटर चालक द्वारा टक्कर मार देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी अनुसार गांव फत्ता मालोका का अमृतपाल सिंह 19 पुत्र बूटा सिंह अपने दादा बलदेव सिंह के साथ मोटरसाइकल पर सिरसा रोड से गुजर रहा था कि तो इस दौरान सिरसा से मोहाली जा रही एक कैंटर ने उनके मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। इस में बलदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी-1 मानसा के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कैंटर चालक गुरतेज सिंह वासी पट्टी जिला तरनतारनक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें