फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के अंदर खड़ी महिला के गले से छीनी सोने की चेन, लुटेरे फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के अंदर से महिला की चेन लूटी
विज्ञापन

बरनाला। आस्था कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े करियाना दुकान के अंदर से बाइक सवार लुटेरे महिला रीतू रानी पत्नी नवजोत कुमार के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता रीतू रानी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने पांच वर्षीय बेटे को दवा दिलाकर करीब पौने बारह बजे कालोनी लौटी थी। करियाना का कुछ सामान खरीदने के लिए वह कालोनी स्थित मनी डिपार्टमेंटल स्टोर में रुकी थी। उसी वक्त दुकान में घुसकर एक युवक उसके गले से दो तोला वजनी सोने की चेन छीन ली और दुकान के बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़े साथी के साथ फरार हो गया। थाना सिटी के प्रभारी शमशेर सिंह बताया कालोनी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें