फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने रास्ते में साफ कर दिए ट्राइडेंट पेपर के 47

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक ने रास्ते में गायब कर दिए ट्राइडेंट पेपर के 478 बॉक्स
विज्ञापन


बरनाला। ट्राइडेंट फैक्टरी धौला ने बरनाला के ट्रांसपोर्टर गुरजीत सिंह के जरिए झारखंड के रांची भेजे गए ट्रक से 78 बॉक्स रास्ते में गायब हो गए। तपा थाना की पुलिस ने ढिल्लों नगर बरनाला निवासी गुरजीत सिंह धालीवाल की शिकायत पर पटियाला निवासी ट्रांसपोर्टर सरबजीत सिंह उर्फ बब्बू और उसके ट्रक चालक जयपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी तपा थाना के प्रभारी सुरिंदर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि गुरजीत सिंह धालीवाल और सरबजीत सिंह दोनों का ट्रांसपोर्ट कारोबारी नेटवर्क बना हुआ था। जिसके चलते ही गुरजीत ने सरबजीत से संपर्क कर ट्राईडेंट फैक्टरी से तैयार होते पेपर के 900 बॉक्स रांची (झारखंड) में भेजने के लिए ट्रक बुक करवाया था। सरबजीत के ट्रक चालक जयपाल ने झारखंड पहुंच संबंधित फर्म के पास केवल 422 बॉक्स ही पहुंचाए। बाकी 478 बक्से कहां गायब कर दिए का पता लगाने के लिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ट्रांसपोर्टर गुरजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि घटना 7 जनवरी की है। जिसके बारे में उनकी ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी। उन्होंने एक बार आरोपी को खुद काबू भी कर लिया था। जिसकी जांच पड़ताल 24 जनवरी तक चली और लेकिन पुलिस द्वारा मामला 1 मार्च को दर्ज किया गया। जिसके दौरान दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें