फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो अफीम, चार क्वं टिल चूरा पोस्त समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार क्विंटल चूरा पोस्त, एक किलो अफीम समेत तीन काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़शंकर/ होशियारपुर।
सीआई स्टाफ ने वाहन चेकिंग के दौरान दो कारों से एक किलो अफीम और चार क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दज4 किया है।
विज्ञापन

एसएसपी जे. एलांचेझियन ने बताया सीआई स्टाफ के एसआई रतन चंद के नेतृत्व में गांव बगवाई के निकट देनोवाल खुर्द टर्न पर वाहनों की चेकिंग के दौरान सफेद स्विफ्ट कार को रोका। कार कुलदीप सिंह उर्फ माणक निवासी सजावलपुर थाना बलाचौर जिला एसबीएस नगर चला रहा था। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसकी जैकेट में छिपाए गए एक लिफाफे में से एक किलो अफीम बरामद की। कार की डिक्की और पिछली सीट पर पड़े बोरों से तीन क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसी तरह दूसरी काले रंग की इंडिगो कार को भी रोका गया। यह कार नरिंदर सिंह उर्फ बांका निवासी सिंबल मजारा थाना बलाचौर जिला एसबीएस नगर चला रहा था। पिछली सीट पर राज कुमार उर्फ राजू पुत्र पूरन चंद निवासी रामपुर बिल्ड़ों थाना गढ़शंकर, जिला होशियारपुर बैठा था। तलाशी में गाड़ी से एक क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ। इस पर पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें