फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा करके हड़प लिए 1.60 लाख रुपए, परेशान होकर मजदूर ने निगला जहर

Wed, 14 Feb 2018 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
बरनाला में डेढ़ साल से मजदूरी के पैसे नहीं दिए जाने से परेशान हुए बरनाला के जसपाल सिंह ने जहर निगल लिया है। उसकी इलाज के दौरान पटियाला में मौत हो गई।
विज्ञापन


सिटी थाना बरनाला के प्रभारी बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पीड़ित पिता भोला सिंह निवासी फरवाही रोड बरनाला के बयान पर आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बीरा निवासी फरवाही के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मपाल ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला से फोन पर बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को बरनाला लाया जाएगा। थाना प्रभारी बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि शिकायतकर्ता भोला सिंह का लड़का जसपाल सिंह आरोपी बलवीर सिंह के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी का काम करता था।
विज्ञापन


बलवीर सिंह ने अपने ट्रैक्टर को हरियाणा के नजदीक पड़ते हनुमानगढ़/रोहतक के नजदीक ईंट भट्टे पर लगाया हुआ था। उस पर काम करने की मजदूरी के तहत वह जसपाल को 9 हजार रुपये मासिक मजदूरी देता था। लेकिन बलवीर सिंह ने जसपाल को पिछले साढ़े सत्रह महीने से कोई मजदूरी नहीं दी थी
विज्ञापन


वह 1 लाख 60 हजार की मजदूरी देने को टालमटोल करता आ रहा था। अंत मुकर जाने के बाद परेशान एवं आर्थिक तौर पर तंग हुए जसपाल ने जहर निगल लिया। जसपाल सिंह को पहले 12 फरवरी को बरनाला सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते उसे तुरंत पटियाला रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें