फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे की तस्करी, 5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो भाई गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2018 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
ड्रग्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लुधियाना बार्डर एरिया के गांव से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करने वाले दो सगे भाइयों को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद की है। गांव रजापुर के रहने वाले आरोपी सोनू और उसके भाई मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को बुधवार अदालत में पेश किया। वहां से उनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान दोनों आरोपी वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वह पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे।

पुलिस ने आरोपियों का पीछाकर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बार्डर एरिया और अलग-अलग गांवों से हेरोइन लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू और मलकीत के खिलाफ पहले भी करीब पांच से सात नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपी बीते काफी समय से नशा तस्करी का धंधा कर रहे हैं। आरोपियों ने पुलिस मुलाजिम से हाथापाई कर उसकी रिवाल्वर भी छीन ली थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया था। आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें