फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलीस में युवती को एसआई भर्ती करवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआई भर्ती कराने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

महिला समेत दो खिलाफ केस दर्ज, अन्य मामले में ट्रेवल एजेंट नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना धर्मकोट पुलिस ने एक महिला समेत दो खिलाफ युवती को चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती करवाने के नाम पर ठगी कर के आरोप में केस दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस ने ठगी के एक ओर केस में ट्रेवल एजेंट खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक जसवीर सिंह पुत्र रेशम सिंह गांव सैदपुरा (पट्टी) जिला तरनतारन ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गुरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह गांव बडूवाल (धर्मकोट) ने अपनी मौसी कुलदीप कौर पत्नी दलजीत सिंह निवासी नया गांव, मोहाली (एसएएस नगर) के साथ उसकी बहन महिंदर कौर को चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती करवाने का सौदा किया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उे 2 लाख रुपये एडवांस लेने बाद उसेो पुलिस भर्ती परीक्षा में आने वाली प्रश्न पत्र की कापी भी दी गई। परीक्षा में उस में से कोई प्रश्न नहीं आया। इस परीक्षा में पीड़ित की बहन सफल न हो सकी। इस के बाद आरोपियों ने उससे लिए 2 लाख रुपये में से 80 हजार वापस कर दिए और 1.20 लाख का चेक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में थाना सिटी पुलिस के मुताबिक हरसिकंदर सिंह गांव मुंडिया खुर्द जिला लुधियाना ने एसएसपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उस न कनाडा जाने के लिए स्थानीय शहीद भगत सिंह मार्केट में ट्रेवल एजेंट रुपिंदर सिंह धुन्ना निवासी न्यू सोढ़ी नगर, मोगा से सौदा किया था। आरोपी ट्रेवल एजेंट ने 2.70 लाख रुपये लेने बाद न तो उसे कनाडा भेजा ओर न ही उसकी रकम वापस की। एसएसपी ने इस मामले की जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल इंचार्ज भूपिंदर सिंह को सौंपी थी। प्राथमिक जांच में आरोप साबित होने बाद आरोपी खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुताबिक आरोपी ट्रेवल एजेंट पहले ही कारोबार बंद करके फरार हो गया था और उसके पिता की सराफा बाजार में दुकान थी और वह भी बेटे की देनदारियों के डर से कारोबार छोड़ कर विदेश चला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें