फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

murder

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे लेने आए व्यापारी के बेटे के सिर पर बोतल मारकर की हत्या
विज्ञापन

तरनतारन।
अड्डा झब्बाल में रहते बलविंद्र सिंह नामक व्यक्ति ने पैसे लेने घर आए व्यापारी के बेटे के सिर पर बोतल मारकर उसकी हत्या कर डाली। मौके पर पहुंची झब्बाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुुसार, फतहेगढ़ चूड़िया निवासी सविंद्र सिंह पशु व्यापारी है। उसने तरनतारन जिले के कस्बा झब्बाल निवासी बलविंद्र सिंह से कुछ पैसे लेने थे। सविंद्र सिंह उक्त पैसे लेने लिए अपने 35 वर्षीय पुत्र हरविंद्र सिंह के साथ बलविंद्र सिंह के घर पर आया। बलविंद्र सिंह उस समय घर में मौजूद नहीं था। सविंद्र सिंह दोबारा शाम को साढ़े छह बजे अपने लड़के के साथ उसके घर पहुंचा और पैसों की मांग की। बलविंद्र सिंह नशे की हालत में था, उसने कांच की बोतल सविंद्र सिंह के लड़के हरविंद्र सिंह के सिर पर मार दी। युवक हरविंद्र सिंह मौके पर ही ढेर हो गया। हत्या के बाद आरोपी बलविंद्र सिंह फरार हो गया। मामले का पता चलते ही मौके पर थाना प्रभारी निर्मल सिंह, जांच अधिकारी एएसआई हरशा सिंह पहुंचे और मृतक युवक का शव कब्जे मे लेकर जांच शूरू कर दी गई है ।
विज्ञापन

फोटो-13तरनतारन02- मौके पर जांच करते हुए थाना प्रभारी निर्माल सिंह, जांच अधिकारी ए.एस.आई. हरशा सिंह। (छाया : विकास मरवाहा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें