ग्रेजुएशन में कंपाटमेंट क्लीयर न होने के कारण छात्रा ने लगाया फंदा
- सेक्टर-29 स्थित मकान में की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़ ।
ग्रेजुएशन में कंपाटमेंट क्लीयर न होने के कारण परेशान छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान 23 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। वह पंचकूला से आईटीआई की स्टूडेंट भी थी। उसने ग्रेजुएशन में कंपाटमेंट की परीक्षा दी थी, जो क्लीयर न होने के बाद से वह काफी परेशान चल रही थी।
पुलिस के अनुसार दोपहर के समय नेहा घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से लॉक कर पंखे के सहारे फंदा लगा लिया। इस बीच उसकी मां मार्केट में कुछ सामान खरीदने गई थी। जब वहां से घर पहुंची तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। बार-बार आवाज देने के बावजूद अंदर से जवाब न मिलने के बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस की ओर से की गई प्राथमिक जांच में सुसाइड नोट या आत्महत्या का कोई अन्य ठोस कारण का खुलासा नहीं हुआ है।