कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर कमांद कोटीगाड़ के पास ऋषिकेश से यमुनोत्री जा रही यात्रियों की बस उनके ही काफिले की दूसरी बस से पीछे से जा टकराई। इससे आगे वाली बस में सवार नागमणी (40) पत्नी जयप्रकाश, दिनाकर (47) पुत्र सत्यनारायण, राधारानी (45) पत्नी ओयल प्रसाद, एएस ज्योति (40) पत्नी बद्री, ओयल प्रसाद (52) पुत्र बेंकटाय्या, डा. अरुणा (64) पत्नी राजगोपाल को चोटें आई हैं। ये सभी यात्री महाराष्ट्र के हैं। इनकी बस में कुल चालीस यात्री सवार थे। कंडीसौड़ सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद सभी यात्री यमुनोत्री के लिए दूसरे वाहन से रवाना हो गए।