फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महल देखने गए यूटी सचिवालय कर्मी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल देखने गए सचिवालय कर्मी के घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में लगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
परिवार के साथ ताजमहल देखने गए सचिवालय कर्मी के सेक्टर-11 बी स्थित मकान में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। घर के अंदर से हीरे, सोने के गहने सहित 70 हजार कैश चोरी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच में सीसीटीवी खंगाल रही है।
शिकायतकर्ता मकान मालिक मनोज कुमार यूटी सचिवालय की होम ब्रांच में कार्यरत है। 7 जून, 2017 को वह अपने परिवार के साथ छुट्टी लेकर आगरा स्थित ताजमहल देखने गए थे। वहां से 21 जून को लौटकर आए तो घर का ताला खुला देखकर हैरान रह गए। मकान के अंदर कमरों के दरवाजे और अलमारी खुली थी। प्राथमिक तौर पर चेक करने पर चोरी की सूचना संबंधित सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से हीरे की अंगुठी, 1 सोने की चेन, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 लेडीज गोल्ड चेन, 4 सेट गोल्ड ईयररिंग, 10 चांदी के सिक्के, 1 निकोन कैमरा, 65 से 70 हजार कैश चोरी हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस और सीएफएसएल टीम को जांच में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि आसपास लगाए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद सुराग हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें