शराब की दुकान का शटर काटकर साठ हजार चुराए
चंडीगढ़। अटावा स्थित शराब की दुकान का शटर काटकर एक अज्ञात आरोपी गल्ले से 59.5 हजार कैश चोरी कर फरार हो गया। चोरी की वारदात दुकान में लगाए सीसीटीवी कैमरे में धुंधली कैद हो चुकी है। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पुलिस में शिकायत शिवालिक विहार, नयागांव निवासी ललित कुमार ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए। सुबह दुकान का शटर कटे होने की सूचना मिली। हालांकि, कैमरे में कैद फुटेज काफी धुंधली आने के कारण आरोपी की चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा हैं। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में लगी है।