पुलिस टीम पर नशा तस्करों का हमला, कार तोड़ी
पुलिस ने हमलावरों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
जिला पुलिस प्रमुख केतन बलिराम पाटिल और डीएसपी गुरबिंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ गश्त तेज कर दी गई है। सीआईए स्टाफ पुलिस शनिवार देर शाम को गांव चननखेड़ा के पास से गुजरती नहर पर छापामारी कर रही थी। इस दौरान अवैध रूप से शराब निकाल रहे करीब 12 तस्करों ने सीआईए स्टाफ और एक्साइज विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग और हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर थाना सदर पुलिस ने हमला करने वाले 12 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ के हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपनी टीम और एक्साइज विभाग कर्मचारियों समेत गांव चननखेड़ा के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान राजू, संदीप, जग्गी, लक्खू, कुलदीप सिंह, दीपा सिंह, शेरू, वीरपाल, कुलदीप, बाज सिंह, हरनेक सिंह, बिट्टू, कमल और जोजी सिंह ने उनकी टीम पर हमला कर दिया। हवाई फायर करते हुए उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। थाना सदर पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।